Advertisement

विधायक अमिताभ बाजपेई ने भगत सिंह पार्क के सुंदरीकरण कार्य का किया लोकार्पण

कानपुर। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने वार्ड-89 के लाटूश रोड स्थित भगत सिंह पार्क में विधायक निधि से कराए गए सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विधायक निधि के माध्यम से क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
इस विकास कार्य के प्रस्तावक अब्दुल आरिफ एवं प्रेरणास्रोत सर्वेश पांडेय (निन्नी) रहे।कार्यक्रम में मो. सारिया, चांद कुरैशी, कुतुबुद्दीन मंसूरी, अनिल सोनकर, हलीम पप्पी, जावेद हसन, बाबी एहसास, दानिश, मो. शारिक, शाहजेब, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh