कानपुर। किसान आंदोलनों के प्रमुख चेहरा और किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता भानु प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में ग्रहण की।
भानु प्रताप सिंह ने अपना सारा जीवन किसान यूनियन में रहकर किसानों के हक की लड़ाई लड़ी है। वे किसान यूनियन कानपुर के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष तथा किसान यूनियन (भानु प्रताप गुट) के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर रहे हैं। सदस्यता ग्रहण करने के बाद भानु प्रताप सिंह ने कहा, “राष्ट्रीय लोकदल ही एक ऐसा दल है जो निरंतर किसानों की लड़ाई लड़ता रहता है। मैं चौधरी चरण सिंह जी, चौधरी अजित सिंह जी की नीतियों से तथा चौधरी जयंत सिंह जी की सोच से प्रभावित होकर उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रालोद में शामिल हुआ हूँ।”
इस अवसर पर रालोद के वरिष्ठ नेता सुरेश गुप्ता ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से कानपुर मंडल सहित पूरे प्रदेश में किसान वर्ग में पार्टी और मजबूत होगी।
किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की


















