Advertisement

पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

 

कानपुर। पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर आज कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों का अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका त्याग पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, कानपुर अनुभाग पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अतुल शर्मा, कानपुर रेंज पुलिस उपमहानिरीक्षक यमुना प्रसाद, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन टाडा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh