कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना नरवल के नवीन भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रीमती शिवा सिंह, एसडीएम नरवल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के साथ ही थाना नरवल के नए भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। नवीन भवन के निर्माण से पुलिस की आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। साथ ही, क्षेत्रीय नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने और पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में भी सहायता मिलेगी।
थाना नरवल के नए भवन का निर्माण क्षेत्र में पुलिस सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


















