Advertisement

श्री 1008 स्वामी गोविंद भजन जी महाराज का 75वां बरसी महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा

 

कानपुर,,75वा बरसी महोत्सव को श्रद्धालुओं में उत्साह, संत-महात्माओं के सानिध्य में होंगे धार्मिक आयोजन यह जानकारी पत्रकारवार्ता में मनीष ने बताया कि श्री 1008 स्वामी गोविंद भजन जी महाराज के 75वें बरसी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। इस पावन अवसर पर महाराज जी के स्मरण में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।जिसमे 31 अक्टूबर को पाठ साहब का प्रारंभ होगा 1 नवंबर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा महोत्सव के दौरान भक्तजन महाराज जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
बरसी महोत्सव भारतीय संत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और गुरु-भक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को संत-महात्माओं के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। स्वामी गोविंद भजन जी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए भक्तजन इस विशेष अवसर पर एकत्रित होकर भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट करेंगे।
महोत्सव के आयोजन से धार्मिक वातावरण के साथ-साथ समाज में सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश भी मिलेगा। श्रद्धालुओं के लिए यह अवसर महाराज जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने और उनके आध्यात्मिक स्मरण से प्रेरणा लेने का होगा

के के साहू की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh