Advertisement

महापौर ने नगर आयुक्त के साथ छठ पूजा घाट का निरीक्षण किया

महापौर ने नगर आयुक्त के साथ अरमापुर नहर स्थित छठ पूजा घाट का निरीक्षण किया। नहर में गन्दगी एवं सफाई की अव्यवस्था को देखकर मौके पर उपस्थित सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए जल्द सफाई एवं नहर की पानी की आपूर्ति कराये जाने के निर्देश दिये। महापौर द्वारा अरमापुर घाट पर महिलाओं के लिए कपड़े बदलने हेतु 02 अस्थायी चेजिंग रूम बनाये जाने के निर्देश दिये। साथ ही मार्ग प्रकाश की व्यवस्था भी कराये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अधिशाषी अभियन्ता जोन-5 कमलेश पटेल, जेडएसओ-5 अवनीश यादव इत्यादि भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh