Advertisement

भव्य रामराज्याभिषेक के साथ सात दिवसीय रामलीला का भव्य समापन, 

कानपुर नगर। लाल बंगला रामलीला कमेटी द्वारा चंद्र नगर पार्क, जगई पुरवा, लाल बंगला में आयोजित सात दिवसीय 20वें वर्ष की रामलीला का सोमवार को भगवान श्रीराम के भव्य राज्याभिषेक के साथ श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। अंतिम दिवस पर प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का सुंदर एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। इस दौरान पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। सात दिनों तक चले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्रीय जनता ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
समापन अवसर पर लाल बंगला रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला में अपने उत्कृष्ट अभिनय एवं मंचन से दर्शकों का मन मोहने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। कलाकारों के अभिनय, संवाद अदायगी एवं रामचरितमानस पर आधारित प्रस्तुतियों की उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब सराहना की। आज मुख्य अतिथि के रूप में सपा विधायक इरफान सोलंकी, नसीम सोलंकी, शिवराम सिंह, सनी जायसवाल,विनय गुप्ता आदि ने आरती किया। निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिन्दू है वतन है हिन्दुस्तान हमारा, सत्य की जीत होती है इसी तरह हमारी भी जीत हुई है चार साल अल्लाह व ईश्वर ने हमको परेशान किया था लेकिन अन्त में सत्य की जीत हुई। भाजपा अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि रामलीला से हमको सीख लेनी चाहिए। हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष श्री विनोद मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष रामलीला के आयोजन में क्षेत्रीय जनता का अभूतपूर्व सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जनता के सहयोग से सात दिवसीय यह धार्मिक आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कारों और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। कमेटी का प्रयास रहा कि प्रत्येक प्रसंग का मंचन रामचरितमानस की मूल भावना और धार्मिक मर्यादाओं के अनुरूप किया जाए।
अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और लगातार बारिश के कारण रामलीला स्थल पर जलभराव हो गया था, जिसके चलते एक दिन का कार्यक्रम प्रभावित हुआ और रामलीला स्थगित करनी पड़ी। इसके बावजूद कलाकारों के उत्साह, समर्पण और कुशल अभिनय के चलते सभी निर्धारित प्रसंगों का मंचन सफलतापूर्वक पूरा किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और सूझबूझ से कार्यक्रम की निरंतरता बनाए रखी तथा दर्शकों को भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का सुंदर चित्रण देखने को मिला।
उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले क्षेत्र के समस्त नागरिकों, श्रद्धालुओं, अतिथियों, सहयोगियों, पदाधिकारियों एवं कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही यह आयोजन यादगार बन सका है। साथ ही उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि आगामी वर्ष इससे भी अधिक भव्य, सफल और व्यवस्थित रामलीला आयोजन करने का अवसर प्राप्त हो, जिससे क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं निरंतर आगे बढ़ती रहें।
सात दिनों तक चले इस आयोजन में भगवान श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य, त्याग, प्रेम, मर्यादा और आदर्श जीवन का संदेश मिला। अंतिम दिन राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन होने पर श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए और अगले वर्ष पुनः इसी उत्साह के साथ रामलीला के आयोजन की कामना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुशील गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, संतोष तिवारी, बृजेंद्र तोमर, इंद्रेश मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र अवस्थी, नीलेश शुक्ला, बी.डी. जायसवाल, सीता वर्मा सहित कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh