Advertisement

ओम जन सेवा संस्थान द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया

कानपुर के जे के कॉलोनी वेलफेयर सेंट्रल जाजमऊ में 11 दूल्हे एक साथ घोडी पर सवार होकर बैंड-बाजे के साथ निकले तो लोग देखते रह गये लोग। मौका था ओम जन सेवा संस्थान द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह का गाजे बाजे के साथ बारात पार्षद श्री कैलाश पांडेय जी और शैलेश बाजपेई की देख रेख में पंचवटी लॉन ग्रेटर कैलाश से निकाली और जे के कॉलोनी वेलफेयर सेंटर पहुंची बारात सबसे पहले स्वागत द्वार पर पार्षद कैलाश पाडे, शैलेन्द्र गुप्ता, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया व ओंम जन सेवा संस्थान की टीम और कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष का भव्य स्वागत माल्यार्पण कर किया।

जहां पर विधि विधान से सभी कन्याओं का विवाह पंडित रवि शंकर शुक्ल (लल्लू पंडित) जी ने सम्पन्न कराया। जयमाल के बाद मंडपों में सभी का विवाह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि बाबा सिद्धनाथ विराजमान थे उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष

श्री सतीश महाना जी एवं करण महाना जी, उपस्थित रहे ओम जन सेवा संस्थान के संरक्षक पार्षद कैलाश पांडे जी के नेतृत्व में यह सर्वजातीय सामूहिक विवाह कराया गया अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि (सीमा) ने कहा कि मेरा संकल्प पूरा हुआ हमें बहुत खुशी हो रही

है यह पुण्य कार्य सम्पन्न करके। नवदम्पत्ति को गृहस्ती की समस्त जरूरी सामान देकर विदा किया। इस समारोह में प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष माननीय सतीश महाना जी, करण महाना जी, पार्षद कैलाश पाडे, सचिव शैलेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष सीमा अग्रहरि एंकर अनुराग सक्सेना
शैलेश बाजपेई, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, कृष्ण मुरारी अवस्थी, गौरव पाडे, अभिषेक यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh