Advertisement

लाल बंगला रामलीला में धूमधाम से संपन्न हुआ सीता-राम विवाह, कन्यादान एवं पांव पूजन की रस्में हुईं

कानपुर नगर। लाल बंगला रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्र नगर पार्क जगई पुरवा लाल बंगला कानपुर नगर में सात दिवसीय रामलीला में आज पंचम दिवस की लीला में सीता स्वयंवर एवं भगवान श्रीराम-विवाह का भव्य और आनंदमय मंचन किया गया। इस अवसर पर विवाह की सभी रस्में विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराई गईं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कन्यादान, पांव पूजन एवं कलेवा की रस्म का आयोजन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष श्री विनोद मिश्रा ने अपने परिवार सहित एवं उपस्थित समस्त भक्तों के साथ मिलकर विवाह की रस्मों को पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया। भगवान श्रीराम एवं माता जानकी के विवाह प्रसंग के मंचन को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अतुल पांडेय, केके शुक्ला, दिलीप राजपूत, सूबेदार तिवारी, इंद्रेश मिश्रा, दिलीप मिश्रा, धर्मेंद्र अवस्थी, निलेश शुक्ला, बी डी जायसवाल, सीता वर्मा, बिंदेश्वरी जायसवाल सहित कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh