Advertisement

कानपुर में परंपरागत पर्व ऑल सोल्स डे धूमधाम से मना

कानपुर। शहर में 2 नवंबर को ईसाई समुदाय का परंपरागत पवित्र पर्व ऑल सोल्स डे (आत्माओं का दिवस) बड़े ही श्रद्धा भाव और परंपरागत तरीके से मनाया गया।
इस सुंदर मौके पर बोर्ड के सचिव फादर डायमंड युसूफ ने बताया कि कानपुर में पिछले 77 सालों से ऑल सोल्स डे का पर्व लगातार मनाया जा रहा है। ईसाई धर्म में 2 नवंबर के दिन को पूरे विश्व में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन ईसाई लोग अपने परिजनों, मित्रों की आत्माओं को प्यार और सम्मान से याद करते हैं।

मसीह समाज के लोग सुबह से लेकर संध्या काल तक कब्रिस्तान में आकर अपने पूर्वजों की कब्र (ग्रेव) पर फूल-माला, अगरबत्ती, केवड़ा आदि सुगंधित फूलों से सजाकर खुशनुमा माहौल बनाते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

आज का दिन और भी सुंदर हो गया जब कानपुर शहर के सभी फादर गण फादर थॉमस कुमार, फादर के.के. एंथोनी, फादर खजूर, फादर राजेश साइमन ने मिस्सा बलिदान चढ़ाकर कब्रिस्तान में सो रहे सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए पूरे ग्रुप के साथ प्रार्थना की। सभी फादर्स ने प्रार्थना के साथ-साथ कब्रिस्तान की सभी कब्रों पर पवित्र जल छिड़क कर आशीष प्रदान की।

आज के इस पावन पर्व पर कानपुर शहर नगर पार्षद श्रीमती नीतू सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कब्रिस्तान परिसर में श्रद्धालुओं के साथ प्रार्थना की और क्रिश्चियन समुदाय को ऑल सोल्स डे की बधाई दी। बोर्ड के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
क्रिश्चियन सिमेट्री बोर्ड के कोषाध्यक्ष श्री मनोज मैकार्टिस ने बताया कि विश्व भर में ईसाई धर्म के लोग आज के दिन को ऑल सोल्स डे के रूप में मनाते हैं। मान्यता है कि स्वर्ग में बैठे हमारे अपने लोगों की आत्माएं हमारे लिए दुआ करती हैं।

उन्होंने बताया कि इस पावन पर्व पर मेरी जीसस एजुकेशन सेंटर कानपुर के प्रबंधक श्री नोबल कुमार जी तथा श्रीमती रीता पॉल, श्री अरुण मैकार्टिस जी का खान-पान व भोज वितरण के सहयोग के लिए बोर्ड की तरफ से विशेष धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर पादरी माइकल पतरस, पादरी संदीप सोलोमन, पादरी हनी क्लॉडियस, मनोज मैकार्टिस, नोबल कुमार, पादरी मनोज, पादरी नथानिएल दास, फादर राजेश साइमन, पादरी राजकुमार गौतम, जोशुआ जॉन लाल, नवीन सैमुअल, जेसन हेंब्रम, राजू-मोनिका विलियम सहित बड़ी संख्या में क्रिश्चियन समुदाय के लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh