कानपुर। शुक्रवार को तिलक नगर के कज्मोजिन रेस्टोरेंट में धनतेरस का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। क्लब की संस्थापक एवं निदेशक अंकिता गुप्ता ने क्लब की पदाधिकारियों के साथ बैठकर पूजा अर्चना की तत्पश्चात संस्था के उद्देश्य पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारा क्लब सामाजिक कार्य के लिए बनाया गया है,जिसमें वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की देख-रेख, स्ट्रीट डाग्स व आवारा पशुओं की देखरेख, अनाथ आश्रम में वार्षिक तौर पर जरूरत की चीजें भेजी जाएंगी और इसके साथ कई कार्यों को भी पूर्ण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने क्लब की अध्यक्ष स्वाति महाना नागपाल, उपाध्यक्ष प्रिंसी सचान, मुख्य संयोजक सुरभि पांडे, समन्वयक सुलेखा वर्मा विज, क्रिएटिव डिवीजन हेड नव्या त्रिपाठी, मुख्य प्रबंधक दक्षा आनंद के नाम घोषित किए। यहाँ समारोह पूर्वांचल शैली में किया गया, जिसमें ओपेन माइक, लाइव सिंगिंग और क्लब की सदस्यों ने ढेर सारी मस्ती भी की।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















