Advertisement

दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, बाजारों में बढ़ाई गई गश्त

कानपुर नगर

दीपावली से पहले कानपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देश पर ऑपरेशन कैट आई के तहत शहर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई जा रही है। बाजारों से लेकर सर्राफा मंडियों और पटाखा बाजारों तक पुलिस की नजर है। पुलिस गश्त के साथ ड्रोन से निगरानी की जा रही है। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती और पीएसी के साथ अधिकारियों का मार्च जारी है। त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक भी की है।

दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही कानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देश पर ऑपरेशन कैट आई के तहत शहर में सुरक्षा और निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।सर्राफा बाजार, थोक व्यापारिक प्रतिष्ठान और पटाखा बाजार पुलिस की प्राथमिकता में हैं। इन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।पुलिस की ओर से सड़कों और बाजारों में गश्त की जा रही है, जबकि ड्रोन कैमरों के जरिए भीड़भाड़ वाले इलाकों पर आसमान से नजर रखी जा रही है। पुलिस और पीएसी के जवान संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर रहे हैं, ताकि लोगों और व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।

त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक भी की है। बैठक में बाजारों की सुरक्षा, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यवस्था और किसी भी आपात स्थिति से निपटने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh