Advertisement

लक्ष्मी मॉड्यूलर किचन हाउस का भव्य शुभारंभ, सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन

 

कानपुर-सीसामऊ बाजार स्थित ‘लक्ष्मी मॉड्यूलर किचन हाउस’ का भव्य शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरारी लाल अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर संपन्न हुआ इसके पश्चात मुरारी लाल अग्रवाल का भव्य स्वागत शोरूम संस्कार संचालकों द्वारा किया गया इस दौरान उन्होंने नई दुकान के संचालक को शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया उद्घाटन अवसर पर सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा, “सीसामऊ बाजार कानपुर का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है यहां लक्ष्मी मॉड्यूलर किचन हाउस के खुलने से स्थानीय निवासियों व शहरवासियों को आधुनिक और आकर्षक किचन सेटअप के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा हमें पूरी उम्मीद है कि यहां उचित मूल्य पर बेहतर गुणवत्ता का सामान मिलेगा और ग्राहकों को उत्कृष्ट अनुभव प्राप्त होगा।” उन्होंने व्यापारियों को प्रेरित करते हुए आगे कहा कि व्यापार में ईमानदारी और ग्राहक सेवा ही सबसे बड़ी पूंजी है यदि व्यापारी सच्चे मन और निष्ठा से काम करे, तो माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है लक्ष्मी मॉड्यूलर किचन हाउस में ग्राहकों के लिए मॉड्यूलर किचन चिमनी, विभिन्न किचन एक्सेसरीज, आधुनिक मिक्सी, डिजाइनर बर्तन व होम एप्लायंसेज का विशाल संग्रह उपलब्ध कराया गया है शोरूम के संचालक ने बताया कि उद्घाटन के पावन अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष छूट एवं आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं, ताकि लोग किफायती दरों पर अपने सपनों का किचन तैयार करवा सकें

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh