Advertisement

परमपूज्य देवकी नन्दन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का 17वां आयोजन 12 नवम्बर से

कानपुर। विश्व शांति, मानव कल्याण, पर्यावरण, पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को संस्कार देने हेतु विश्व शांति सेवा समिति कानपुर एवं विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली के तत्वाधान में परमपूज्य श्रद्धेय शान्तिदूत “धर्मरत्न” पं० देवकी नन्दन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य एवं विशाल 17वां आयोजन दिनांक 12.11.2026 से 18.11.2026 तक अपरान्ह 2:30 बजे से 6:30 बजे तक रेलवे ग्राउण्ड, निराला नगर में होगा। जिसकी तैयारियां बड़े ही जोर शोर से चल रही हैं।
कानपुर समिति के सचिव विपिन बाजपेई ने बताया कि बाबा आनन्देश्वर जी की असीम कृपा से कानपुर शहरवासियों को महाराज जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा को श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा। इस कथा का सीधा प्रसारण महाराज जी के यूट्यूब चैनल में होगा। कथा का समय अपरान्ह 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगा। इस बार कथा के मंच को आकर्षक बनाने के लिये बाहर से कारीगर आ रहे हैं।
कथा के दौरान पूज्य महाराज श्री के द्वारा युवाओं को जाग्रत कर अपनी धर्म संस्कृति एवं संस्कार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। गौ, गंगा, गीता के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
कथा की कलशयात्रा दिनांक 12.11.2026 दिन गुरुवार को प्रातः 10 बजे से स्थान मनकामेश्वर मंदिर निकट गुंजन स्वीट हाउस, साकेत नगर कानपुर से उठकर रेलवे ग्राउण्ड, निराला नगर (कथा प्रांगण) तक जायेगी।सभी भक्तगणों से अपील की गई है कि महाराज जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा को श्रवण कर पुण्य के भागीदार बनें।
इस कार्यालय से युवा शान्ति सन्देश, गुरूदीक्षा एवं कथा के सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से मिथिलेश पांडे, मनोज पाण्डेय,प्रभा शंकर वर्मा,नीरज वर्मा,पूनम संतोष पांडे, माया सिंह,अनिल श्रीवास्तव, आभा गुप्ता,रानी अवस्थी,शिव प्रकाश गुप्ता, निरंकार गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh