Advertisement

78वां वार्षिक अधिवेशन राजस्थान भवन में सम्पन्न होने जा रहा है

कानपुर,महिला शिक्षा मण्डल, कानपुर की संचालिका साध्वी सीता देवी की अध्यक्षता में राजस्थान भवन, कराचीखाना, कानपुर नगर में प्रेस वार्ता हुई। संचालिका ने बताया कि मण्डल की संस्थापिका ब्रहमलीन गायत्री देवी की प्रेरणा से मण्डल का 78वां वार्षिक अधिवेशन 14.11.2026 से 18.11.2026 तक राजस्थान भवन, कानपुर में सम्पन्न होने जा रहा है। विश्व शांति के लिये श्री गीता ज्ञान यज्ञ यज्ञाचार्य पण्डित आनन्द कुमार गौड़ के नेतृत्व में होगा। संगीतमयी श्री राम कथामृत वर्षा कथा व्यास साध्वी सुहृदय गिरि जी, वृन्दावन करेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन, ध्वजारोहण, गीता पाठ व सत्संग से होगा। “अनुभूति” (श्रीमद्भगवद् गीता में कर्मयोग विशेषांक) पत्रिका का विमोचन होगा। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा गीता पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किये जायेंगे। संत समागम के लिये मुख्य रुप से स्वामी नारायणानंद इन्दौर, स्वामी जगदीश्वरानंद भगवाताचार्य, वृन्दावन, स्वामी अमरानंद, भोपाल, स्वामी वासुदेवानंद, झांसी, स्वामी गोविन्दानंद व स्वामी उमेशानंद, अयोध्या (फैजाबाद), स्वामी ब्रजानंद, हमीरपुर, स्वामी धर्मेन्द्रानंद, जालौन, उषा खरे, घाटमपुर, स्वामी स्वरुपानंद, बाल योगी अरुण चैतन्य पुरी, कानपुर तथा स्वामी मनोजानन्द (गोल्डन बाबा), कानपुर आदि ने उपस्थित रहने की स्वीकृति दी है। दिनांक 18.11.2026 को प्रसाद वितरण मंजू व राम अग्रवाल (क्वालिटी स्टील) के सौजन्य से होगा।
यह प्रदेश की एकमात्र महिलाओं की संस्था है जो 78 वर्षों से लगातार महिलाओं के उत्थान, विकास, आध्यात्मिक व संस्कारिक विकास के लिये निरन्तर कार्यरत् है। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मला बंसल, सभानेत्री गीता अग्रवाल, गीता ज्ञान यज्ञ यजमान सीमा गुप्ता व सुशील गुप्ता, कथा यजमान ” रेखा जैन व विनय जैन” तथा मानस यजमान “सन्तोष अग्रवाल व तुलसीदास अग्रवाल है। प्रेस वार्ता में मुख्य रुप से साध्वी सीता देवी संचालिका, सर्व गीता अग्रवाल, सन्तोष अग्रवाल, मीरा गर्ग, डॉ० ब्रजबाला सिंघल, जानकी गुप्ता, मधु गुप्ता, रेखा जैन निर्मला बंसल, ज्योति गुप्ता, सीमा गुप्ता, नीति गुप्ता व सीमा अग्रवाल और सर्व राजेन्द्र कुमार गुप्ता (गन फैक्ट्री), राजेन्द्र अवस्थी, अनिल त्रिपाठी, सूरजपाल सिंह व रजनीश सेठी आदि रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh