Advertisement

सांवरिया पैलेस गेस्ट हाउस के शुभारंभ पर भव्य भजन संध्या का आयोजन

कानपुर। नौबस्ता क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। सिंह द्वार के पास सांवरिया पैलेस, बंशी विहार, अर्रा रोड, नौबस्ता, कानपुर में नवनिर्मित सांवरिया पैलेस गेस्ट हाउस की ओपनिंग के उपलक्ष्य में शुभारंभ समारोह एवं भव्य भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया।
यह शुभारंभ समारोह दिनांक 10 नवम्बर 2026, दिन मंगलवार को शाम 5:00 बजे से प्रभु की इच्छा तक सांवरिया पैलेस परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भक्ति और आध्यात्म की गंगा बहेगी, जहां प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक शुक्ला, नैना किन्नर एवं जयशंकर शुक्ला अपनी मधुर वाणी से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम के दौरान गायक कलाकारों द्वारा –
> _हाथ जोड़ विनती करूँ, सुनियो चेत लगाए_
> _दास आ गयो शरण में, रखियो इसकी लाज…_

जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शुभारंभ समारोह के मौके पर विजयनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी पूर्व पार्षद पंकज सचन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सांवरिया पैलेस के प्रोपराइटर अवनीश दीक्षित ने बताया कि सांवरिया पैलेस को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां शादी-विवाह, रिसेप्शन, बर्थडे, मुंडन, कथा-भागवत एवं अन्य सभी शुभ मांगलिक कार्यक्रमों के लिए शानदार व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। कम बजट में बेहतरीन सुविधा और उत्तम आतिथ्य ही इस गेस्ट हाउस की पहचान होगी। हमारे सांवरिया पैलेस में दो बड़े-बड़े ऐसी हॉल है।
शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर भजन संध्या का आनंद लेकर नव प्रतिष्ठान को आशीर्वाद देने का आग्रह किया।
शुभारंभ समारोह के अवसर पर अवनीश दीक्षित, राकेश दीक्षित, सुनीश दीक्षित, आशीष तिवारी, सुनील अवस्थी,सतीश गुप्ताअनमोल दीक्षित, सुनील दीक्षित के साथ अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh