कानपुर नगर। लखनऊ में उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर कानपुर में वर्ष 2018 से निरंतर आयोजित हो रहे वीर बाल दिवस के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी 28 दिसंबर 2026 को मोतीझील प्रांगण, कानपुर में भव्य कीर्तन समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन आयोजन में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री जी को सादर आमंत्रित किया गया।
साथ ही श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर अवकाश घोषित किए जाने के लिए सिख समाज की ओर से मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में मेरठ से सरदार अमनजीत सिंह, अमनदीप सिंह, गगन जी, दिलजीत सिंह एवं हरजीओ सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















