शहर के मंदिर में अन्नकूट महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान का दूध, दही, शहद और शक्कर से अभिषेक किया गया इसके बाद भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया शाम 4 बजे गौपूजन के पश्चात 21 रजत बत्तियों से महाआरती की गई और भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया
मंदिर प्रबंधक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि अन्नकूट पर्व की परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को सात दिन और आठ पहर अपनी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी इसके बाद माता यशोदा ने भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया था तभी से बड़े मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव मनाने और 56 भोग अर्पित करने की परंपरा चली आ रही है
महोत्सव में तीन श्रेणियों में प्रसाद तैयार कर भगवान को अर्पित किया गया इसमें मिठाइयां, मेवा, फल, नमकीन, पूड़ी, सब्जियां, कढ़ी, खिचड़ी, खीर, रोटी, चावल और विभिन्न प्रकार के पकवान शामिल रहे
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 100 किलोग्राम पके चावल से तैयार किया गया भव्य गोवर्धन पर्वत रहा, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण और आस्था का केंद्र बना रहा
इस अवसर पर विधायक प्रमिला पांडे महापौर सलिल विश्नोई, विधायक सहित प्रवीण अरोड़ा, महेश अरोड़ा राकेश अग्रवाल, मनोहरलाल बजाज लक्ष्मीनारायण अवस्थी, अशोक मिश्रा, अरविंद जिवेने, सतीश मेहता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे मंदिर प्रबंधक अरुण कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















