Advertisement

कानपुर-आनंद विहार नई ट्रेन (कानपुर एक्सप्रेस) शुभारंभ

 

कानपुर,25 साल का इंतज़ार खत्म: पटरी पर दौड़ी ‘कानपुर एक्सप्रेस’, सांसद रमेश अवस्थी बोले, “कानपुर बनेगा बुलेट ट्रेन का स्टॉपेज”, दक्षिण भारत की ट्रेनों के भी संकेत कानपुर।कहते हैं, देर आए दुरुस्त आए। कानपुर के रेल यात्रियों के लिए सोमवार का दिन कुछ ऐसा ही रहा। चौथाई सदी के लंबे इंतज़ार के बाद शहर को अपनी नई ट्रेन मिल गई। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली ‘कानपुर एक्सप्रेस’ को केंद्रीय रेल मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सेंट्रल स्टेशन पर आयोजित भव्य समारोह में जनप्रतिनिधि और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।”25 साल बाद कानपुर से चली नई ट्रेन कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी ने इसे कानपुरवासियों के लिए गौरव का क्षण बताया। उनके मुताबिक लगभग 25 साल बाद कानपुर से किसी नई ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया सांसद ने बड़ा एलान भी किया। उनके अनुसार रेल मंत्री ने साफ कर दिया है कि कानपुर में बुलेट ट्रेन का स्टॉपेज होगा। साथ ही आने वाले दिनों में कानपुर से दक्षिण भारत के लिए भी नई ट्रेनों की सौगात मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन कानपुर के पुराने गौरव को लौटाना और विकसित कानपुर का निर्माण करना है
शुभारंभ के बाद सांसद रमेश अवस्थी, कानपुर की महापौर, उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित,  रघुनन्दन भदौरिया, सुरेश अवस्थी समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता ट्रेन में सवार होकर रवाना हुए।
ट्रेन संख्या:14153/14154
दूरी:कानपुर से दिल्ली/एनसीआर के बीच 428 किलोमीटरकोच22 आधुनिक एलएचबी कोच, यानी सफर होगा आरामदायक
समय ट्रेन संख्या 14153 रोज़ रात 8:40 बजे कानपुर सेंट्रल से चलकर अगली सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी फफूंद, इटावा, टुंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद जंक्शन
व्यापार और रोज़गार को मिलेगी रफ्तार
इस ट्रेन से कानपुर और एनसीआर के बीच रेल कनेक्टिविटी मज़बूत होगी और सड़क यातायात का बोझ घटेगा। औरैया, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस और अलीगढ़ जैसे औद्योगिक व व्यापारिक केंद्रों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। इससे कारोबार और रोज़गार के नए रास्ते खुलेंगे। यानी यह ट्रेन सिर्फ सफर का साधन नहीं, इलाके की तरक्की की पटरी भी साबित हो सकती है।

के के साहू की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh