कानपुर ब्रेकिंग
कानपुर। फफीलखाना क्षेत्र के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में हुए हादसे के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) हरकत में आ गया है। प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में सीलिंग की कार्रवाई की।
KDA उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के आदेश पर प्रवर्तन जोन-1ए की टीम ने अभियान चलाते हुए पटकापुर में उज्ज्वल जैन के प्लॉट नंबर 24/123 पर किए जा रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया। वहीं, पटकापुर की आगा कोठी स्थित भवन संख्या 19/14D में शेख रफीक अली के निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।
इसके अलावा जनरल गंज में मोहित गुप्ता के प्लॉट नंबर 48/128 पर अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं, हटिया बाजार में चंद्र मोहन माहेश्वरी के भवन पर भी KDA की टीम ने कार्रवाई की।
प्राधिकरण की ओर से कई अन्य अवैध भवनों को भी चिन्हित किया गया है। संबंधित निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन भवनों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की तैयारी है।
के के साहू की रिपोर्ट



















