Advertisement

भीषण अग्निकांड को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल, श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई

कानपुर,पटकापुर स्थित 19/74 ए वार्ड 94 के राधिका अपार्टमेंट में आग लगने और दो निर्दोष मासूम नागरिकों की मृत्यु हो जाने के कारणों की निष्पक्ष जाँच एवं दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर दंडित किये जाने की माँग एवं पीड़ित परिवारों को कानूनी एवं आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की माँग। आपको बता दे कि भीषण अग्निकांड को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल है इस हृदय विदारक घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया सभा में उपस्थित स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की इस दुखद घटना पर पटकापुर स्थित श्री बालाजी मंदिर के महंत अनुभव पांडे ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की उन्होंने कहा, “राधिका अपार्टमेंट में हुआ यह अग्निकांड अत्यंत दुखद और हृदय को झकझोर देने वाला है इस त्रासदी में अपनों को खोने वाले और प्रभावित हुए सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है मैं श्री बालाजी महाराज से प्रार्थना करता हूं कि वे शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख और कठिन समय से उबरने के लिए धैर्य और संबल प्रदान करें महंत अनुभव पांडे ने भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं हम सभी को सतर्क रहने की सीख देती हैं उन्होंने सुझाव दिया कि शहर के सभी अपार्टमेंट, बहुमंजिला इमारतों और घरों में अग्निशमन यंत्रों व सुरक्षा इंतजामों की समय-समय पर अनिवार्य रूप से जांच होनी चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके और भविष्य में ऐसी अनहोनी दोबारा न हो इसके साथ ही महंत जी ने जिला प्रशासन से मांग की कि अग्निकांड के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तथा सभी प्रभावित परिवारों को अविलंब हर संभव आर्थिक एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने क्षेत्र के आम नागरिकों से भी अपील की कि वे मानवता का परिचय देते हुए इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों का ढांढस बंधाएं और उनकी हर संभव मदद के लिए आगे आएं। इस श्रद्धांजलि सभा में नगर पार्षद सुभाष गौड़, विनय गुप्ता, योगेश पाण्डेय बउवा (मंडल अध्यक्ष), अनुभव पाण्डेय महंत श्री बाला जी महाराज पटकापुर, सिद्धार्थ अवस्थी सेक्टर अध्यक्ष, अरूण अस्थाना,पार्षद विकास जायसवाल,रुद्र नारायण (बाल जी पाण्डेय), कुलदीप पण्डित जी, कमल बाजपेई, धरमु तिवारी, प्रखर तिवारी, अनिल वर्मा, सौरभ शुक्ला, छोटू सहित आदि लोग मौजूद रहे।

रजत तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh