आज प्रेसिडेंट होटल फजल गंज में की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनूप उपाध्याय व उनकी माता बीना ने मीडिया को बताया कि अनूप की पत्नी छः महीने से अपनी माँ के घर राजपुरवा में रह रही है जिससे वो परेशान था इस लिए उसने अपने सालों शिव कुमार व सचिन व उनकी पत्नियों मोना व पूजा रावत के बहकावे में आकर पादरी पर झूठा आरोप लगाया कि उन्होंने उसका धर्मातरण कराया व उनसे पैसे लिए जब के ये उनका पारिवारिक कलह का मामला है अनूप ने बताया की यह उसके सालों का निजी स्वार्थ था क्यूँकि वो पढ़ा लिखा नहीं है इस कारण उसके सालों ने एक षड़यंत्र रचकर मनगरंत आरोप लगाकर उसके हस्ताक्षर ले लिए अनूप ने बताया की उसकी सास ने अपने पुत्रों शिव कुमार व सचिन व उनकी पत्नीयों मोना व पूजा रावत को दिनांक ४ जनवरी २०२२ को अपनी संपति से बेदखल कर दैनिक जागरण में इश्तिहार दे दिया है जिसके कारण उन लोगों ने इस पारिवारिक झगड़े को मतांतरण का रूप दे दिया अनूप ने मीडिया को बताया की उसके द्वारा जो भी आरोप पादरी पर लगाए गए हैं वो झूठे व निराधार है न तो कभी पादरी ने कोई पैसे लिए न दिए और न ही उस पर या उसके परिवार पर कोई दवाब डाला अनूप पादरी से क्षमा माँगते हुए स्पष्ट किया की उसके द्वार पादरी पर लगाए गए सारे आरोप असत्य व निराधार है।
Reporter-Sagar Gupta


















