Advertisement

मकर संक्रांति पर शिकार रोकने को जंगल में उतरी वन विभाग की टीमें

ललितपुर। मकर संक्रांति एबं दिन 16 जनवरी को भंवरात पर होने वाले जानवरों के शिकार को रोकने के लिए वन विभाग की टीमें जंगल में गश्त पर लग गई हैं।बुंदेलखंड के अति पिछड़े जनपद ललितपुर के वन क्षेत्र मड़ावरा में मकर संक्रांति पर एबं दूसरे दिन भंवरात पर जंगली जानवरों के शिकार की परंपरा आज भी कायम है। इसे रोकने के लिए हर वर्ष वन विभाग के अफसर रणनीति बनाते हैं।और जंगलों में दिन और रात गस्त कर शिकार करने बाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही एबं शिकार करने से रोकते है।मड़ावरा वन क्षेत्र सबसे संवेदनशील हैं,जहां पर शिकारी सक्रिय रहते हैं।इससे वन विभाग के अफसर अब किसी भी प्रकार की लापरवाही के मूड में नहीं हैं।
इस बार प्रभारी डीएफओ ने जिले में 14 टीमों का गठन की है।जिसमें शनिवार से वन कर्मियों ने जंगल में गश्त बढ़ा दी है। इसमें रैजर,वन दरोगा,वन रक्षक सहित वन कर्मियों को लगाया गया है।दिन व रात में शिकारियों पर नजर रखी जाएगी।जिसमे वन क्षेत्र मड़ावरा में दो टीमें गठित की गई है।जो पूरे वन क्षेत्र में होने वाले शिकार एबं शिकारियों को रोकेंगे।

मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh