ललितपुर।मड़ावरा-मामला जनपद ललितपुर की तहसील मड़ावरा के अंतर्गत आने वाले गिदवाहा गांव का है। जहां एक दबंग परिवार द्वारा कमजोर वृद्ध का घर तोड़कर उसपर खुद का घर बनाने के लिए निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए काम को रुकवाया और वृद्ध व्यक्ति से दबंग पर कार्रवाई करने की बात भी कही। बताते चलें कि कुछ सालों पहले मामले के प्रथम पक्ष हरिसिंह तनय मानसिंह लोधी जो बहुत गरीब है। उसने गिदवाहा बस स्टैंड के समीप मेन रोड पर सरकार की मदद से उस जमीन पर सरकारी आवास बनाया था। लेकिन सालों बाद द्वितीय पक्ष परम तनय हल्लू अहिरवार द्वारा सरकारी आवास बने हुए घर को अपना बता कर न्यायालय में याचिका दायर कर दी। सालों तक न्यायालय में मामला विचाराधीन रहा। विगत चार दिन पूर्व द्वितीय पक्ष परम ने झूठा बोलकर कि हमने न्यायालय में यह केस जीत लिया है, और रातों-रात बुजुर्ग जो बहुत गरीब है, उसका घर ढहाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। सुबह जब बुजुर्ग के द्वारा मड़ावरा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सारी घटना बताई गई तो सुबह पुलिस ने पहुंचकर निर्माण कार्य को रोका और द्वितीय पक्ष परम को बुजुर्ग के घर को ढहाने के आरोप में हिरासत में ले लिया। बुजुर्ग व्यक्ति सुंदर लोधी ने अपने बयान में कहा है कि वह बहुत गरीब है और बीमार रहता है, उसके पास इस घर के अलावा कोई दूसरा घर भी रहने के लिए नहीं है, ऐसे में वह कहां पर रहेगा। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की बात को संज्ञान में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर


















