Advertisement

कलयुगी बेटे ने रची पिता की हत्या की साजिश पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

जनपद फतेहपुर

यूपी के फ़तेहपुर जिले की पुलिस ने दो दिन पूर्व हुए नमक व्यापारी हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे व सुपारी किलर दोस्त को गिरफ्तार किया है । पुलिस के मुताबिक बेटा मालिक बनने की चाह में सुपारी किलर के साथ मिलकर पिता की हत्या की थी। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे बेटे ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद को भी घायल कर लिया था। पुलिस ने घटना में शामिल सुपारी किलर और हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक 12 अप्रैल की शाम बिंदकी कोतवाली स्थित कस्बे में नमक व्यापारी संत कुमार अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में नमक व्यापारी का बेटा शैलेन्द्र अग्रवाल भी मामूली रूप से जख्मी हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के तफ़्तीश के दौरान जब घटनास्थल के पास से मृतक नमक व्यापारी के बेटे का खून के छीट लगा शर्ट बरामद हुआ तो उस पर पुलिस को शक हुआ क्योंकि घटना के वक्त वह जो शर्ट पहना था उसे बेड के नीचे छिपा दिया था। जब शक के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने गुनाहों की कबूल लिया। बेटे ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए कबाड़ बीनने वाले अपने साथी नीरज सिंह उर्फ लोहा को 16 हजार रुपये की सुपारी दी थी, घटना 12 अप्रैल की शाम नमक व्यापारी संत अग्रवाल दुकान में बैठे थे तभी बेटा शैलेन्द्र और सुपारी किलर नीरज ने ईंट से कूचकर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बेटे ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मामूली रूप से खुद को भी जख्मी कर लिया। इस हत्याकांड का सफल खुलासा कर सुपारी किलर और हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh