Advertisement

केडीए टीम ने दो अवैध बिल्डिंगों को किया सील ऊंची इमारतों से पथराव की मिली थी शिकायत

कानपुर

.कानपुर हिंसा के बाद पुलिस के साथ अब केडीए एक्शन मूड में आ गया है,,,, अफसरों ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र में दो बिल्डिंगों को सील कर दिया है,,,,हिंसा के बाद लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ऊंची इमारतों से दंगाइयों ने पथराव और बमबाजी की थी आपको बतातें चलें जिला प्रशासन ने हिंसा के नई सड़क समेत संवेदनशील इलाकों में बहुमंजिला बनी इमारतों की जांच के आदेश दिए थे,,,, जिसके बाद अवैध निर्माण पर कार्यवाही  तेज हो गई,,,, परेड स्थित विश्वनाथ खत्री के हाते में सलीम उर्फ जानीवाकर 60 वर्ग गज जमीन पर बगैर अनुमति के बेसमेंट खोद दिया,,,,इतना ही नहीं बगैर नक्शे के पांच मंजिल की इमारत खड़ी कर दी,,,नोटिस देने के बाद भी अवैध निर्माण नही थम रहा था,,,,रविवार को केडीए के क्षेत्रीय अवर अभियंता टीम के साथ पहुंचे और बिल्डिंग को सील कर दिया,,,इसके बाद केडीए की टीम ने चमनगंज में एचएस मलिक के 150 वर्गगज जमीन पर अवैध निर्माण चल रहा था वहाँ भी कार्यवाही करते हुए भवन को भी सील कर दिया बता दे कि चंद्रेश्वर हाते के चौतरफा ऊंची इमारते बनी हैं,,,इलाके के लोगों ने बताया था कि हिंसा के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने ऊंची इमारतों से पेट्रोल बम और पथराव किया था जिसमे एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे इतना ही नहीं हिंसा के दौरान ऊंची इमारतों से ही अक्सर टारगेट किया जाता है,,, केडीए के अफसरों ने जब जांच की तो पाया इलाके में 80 फीसदी अवैध और बगैर नक्शे की इमारतें बनी हैं जिसके बाद अब तेजी से कार्रवाई शुरू की गई है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केडीए की जांच में करीब दो सौ भवन में अवैध निर्माण सामने आया है,,,,जल्द ही इन सभी भवनों को नोटिस जारी करके कार्यवाही की जाएगी ।।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh