Advertisement

बारिश थमते ही कानपुर की बदहाल सड़कों पर होगा पैचवर्क, महापौर ने दिए तेजी से काम के निर्देश

कानपुर की बदहाल सड़कों को लेकर गुरुवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने सभी विभागों के साथ बैठक की,,, इस बैठक में नगर निगम, पीडब्लूडी, एनएचएआई, मेट्रो आदि विभागों के अधिकारी शामिल हुए,,, बैठक में महापौर ने बारिश रुकते ही सड़कों पर तेजी से पेचवर्क कराने के निर्देश दिए,,, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि उनकी 74 सड़कों में 34 पर कार्ययोजना स्वीकृत हो गई है,, बारिश रुकते ही तेजी से कार्य कराया जाएगा,, नगर आयुक्त ने बताया कि10 अक्टूबर तक सभी सड़कों पर पैच वर्क हो जाएगा, बारिश रुकते ही तेजी से कार्य शुरू होंगे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh