Advertisement

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने पहली वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ

कानपुर के साकेत नगर स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान, पौधारोपण,रक्तदान एवं अन्नदान जैसे सामाजिक कार्यों का आयोजन किया गया वही एक वर्ष पूर्व किसना के भव्य शुभारंभ के अवसर पर किसना के प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया एवं उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे थे। इस कंपनी ने प्रत्येक वर्षगांठ पर समाजसेवा से जुड़े कार्य करने और कानपुर के लोगों के लिए सकारात्मक पहल करने का संकल्प लिया था। पहली वर्षगांठ पर कंपनी ने अपना यह वादा पूरा किया।
किसना की ओर से यह भी संकल्प लिया गया है कि प्रत्येक ग्राहक के नाम एक पौधा लगाया जाएगा और प्रत्येक ग्राहक के नाम जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराया जाएगा। इसी सामाजिक सोच के तहत वर्षगांठ पर विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर फ्रेंचाइजी पार्टनर सूर्यांशु माहेश्वरी ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं। डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी की बनवाई पर विशेष छूट के साथ ग्राहकों को स्कूटी एवं कार जीतने का अवसर भी दिया जा रहा है।
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने अपनी पहली वर्षगांठ के माध्यम से यह संदेश दिया कि व्यवसाय के साथ समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी उसकी प्राथमिकता है इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसबीआई साकेत नगर शाखा प्रमुख ऋषभ श्रीवास्तव,फ्रेंचाइजी पार्टनर सूर्यांशु माहेश्वरी, एरिया ऑपरेशन मैनेजर विशाल शर्मा, सीएसआर टीम से रितेश उपाध्याय,एएसएम अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रजत तिवारी की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh