Advertisement

मल्लिका-ए-हुस्न प्रतियोगिता का आयोजन

कानपुर। फजलगंज स्थित होटल लीजेंड में मल्लिका-ए-हुस्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन अंकिता गुप्ता, शुभाकर गुप्ता, सुनील गुप्ता, अनीता गुप्ता सहित पूरी टीम के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मॉडलिंग, सिंगिंग और रनवे से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मॉडल प्रियंका, सपना, किरण, शो टॉपर ऑफ रनवे शालू चौहान और खुशी सहित वीएलसीसी की ट्रेनर अनामिका, साक्षी चौधरी समेत करीब 25 से 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने मॉडलिंग और सिंगिंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सुरभि प्रथम, अन्नपूर्णा दूसरे, स्वेता तीसरे स्थान पर रही।
मिसेस विनर में तान्या, स्वाति, अन्नुमेहा रही।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh