Advertisement

बुढ़वा मंगल पर पनकी मंदिर में रहेगी चाक चौबंद व्यवस्था

कानपुर नगर। मंगलवार को बुढ़वा मंगल होने के चलते शहर के प्रसिद्ध पनकी धाम मंदिर में भक्तों के दर्शन के लिए कई तरह की सुरक्षा व्यवस्थाएं मंदिर प्रबंधकों तथा पुलिस प्रशासन द्वारा की गई है। इस बारे में पनकी धाम मंदिर के महंत कृष्णदास से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में आने वाले सभी भक्तों के लिए वालंटियर तैनात रहेंगे, जिनको निर्देशित किया गया है कि भक्तों को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो, भक्तों की सुरक्षा तथा पीने के पानी की समुचित व्यवस्था के लिए सभी मंदिर के सेवादारों को मंदिर के प्रबंधको द्वारा पूर्व में निर्देशित किया जा चुका है। बुढ़वा मंगल की तैयारी को लेकर उन्होंने बताया कि इस बार बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल मुख्य द्वार पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि बुजुर्गों और दिव्यांगों को विशेष दीर्घा से वीआईपी दर्शन सुलभ तरीके से कराने के लिए उन्होंने मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों से अपील की है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh