कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन को कानपुर में मेगा सेलिब्रेशन के रूप में मनाया गया। 17 सितंबर को मोतीझील मैदान में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जहां 76 हजार से अधिक दीप एक साथ प्रज्ज्वलित कर पीएम को शुभकामनाएं दी गईं।
आपको बता दे कि आयोजन की शुरुआत दोपहर 2 बजे से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से हुई। शाम 7 बजे मोतीझील परिसर में 76 हजार दीपों से पूरा मैदान जगमगा उठा।
साथ ही 500 ड्रोन के जरिए आसमान में विशेष ड्रोन शो का आयोजन भी किया गया।
बीजेपी के सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम को सम्मान, शुभकामना और आशीर्वाद का प्रतीक बताया गया। दीपों की रोशनी और ड्रोन शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मोतीझील पहुंचे।


















