कानपुर महानगर के बाईसवें आयोजन को लेकर इस बार का यह चौदह से पच्चीस सितम्बर तक आयोजित ग्यारह दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ जन अधिकार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारीओ की उपस्थिति में योग्य आचार्यों द्वारा पूरे विधिविधान से पूजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने बाबा श्री गणेश जी महाआरती कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
बाईसवें आयोजन के अंतर्गत इस ग्यारह दिवसीय कार्यक्रम में प्रत्येक दिन बाबा का पूजन एवं महाआरती के पश्चात सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।कार्यक्रम में अत्यधिक भीड़ होने के कारण महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसको लेकर समिति द्वारा सीसीटीवी कैमरे सहित पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के (संरक्षक) डॉक्टर यू एस सिंह, शैल शुक्ला, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, अनिल शुक्ला, अवनीश त्रिपाठी, संदीप सचान, (अध्यक्ष) सुरेश त्रिपाठी (मामा), सुधीर तिवारी, सुदेश पांडेय, सुशील मिश्रा, अखिलेश त्रिवेदी, विवेक दीक्षित, वैभव मिश्रा, सुकर्ण चंदेल, गौरव सारस्वत, धीरू वर्मा, अशोक राजपूत, अमित शुक्ला, आशुतोष त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


















