Advertisement

दवा व्यापारी की घर के अन्दर हत्या का मामला।

कानपुर बिग ब्रेकिंग

 

चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता उनकी बहू शालू निकली, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद ससुर द्वारा बेटे-बहू के खर्चों और गतिविधियों पर पाबंदी लगाई जाती थी, जिससे नाराज होकर बहू ने यह साजिश रची।

बहू ने 6 साल पहले चोरी के आरोप में निकाले गए पुराने नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर को हत्या के लिए ₹6 लाख की सुपारी दी थी।

शनिवार रात बेटा-बहू पार्टी के बहाने घर से निकले। उनके जाते ही दोनों हत्यारे डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट में घुसे और करीब सवा घंटे तक छिपे रहे। गार्ड को पहले ही फोन कर उनकी एंट्री न करने को कहा गया था।

पहले तकिए से मुंह दबाकर इसे ‘हार्ट अटैक’ दिखाने की योजना थी, लेकिन कारोबारी के अचानक कमरे में आने और लाइट जलने पर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी।

सुबह घर लौटकर बहू ने फूट-फूटकर रोने का नाटक किया। सीसीटीवी और कॉल डिटेल की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद दोनों हत्यारों को पकड़ा, जिनकी निशानदेही पर बहू शालू की भूमिका सामने आई।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh