कानपुर
हनुमान अंश की टीम पहुंची कानपुर यूनिवर्सिटी
कानपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द
बड़ी फिल्मों के चलते 350 से घटकर सिर्फ 25 रह गए थे शो, जनता और आस्था के सहारे फिल्म ने पकड़ी रफ्तार
इंडिपेंडेंस डे पर बड़ी फिल्मों की रिलीज के दबाव में थिएटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने 350 से घटाकर देश भर में महज 25 शो कर दिए थे।
बचे हुए सभी 25 शो हाउसफुल रहे; दर्शकों की मांग और माउथ पब्लिसिटी के चलते फिल्म को मिला दोबारा जीवनदान।
टीम ने गुजरात के सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, राजकोट, मोरबी से कानपुर तक कार से यात्रा कर जनता से सीधा संवाद साधा।
सालासर बालाजी और सारंगपुर कष्टभंजन हनुमान जी मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों पर लगे पोस्टर्स और जनता के सहयोग से बढ़ी चर्चा।


















