Advertisement

विश्वनाथ पहलवान समाज सेवा समिति, अरमापुर द्वारा राज्य स्तरीय दंगल का सफल आयोजन

 

अरमापुर, कानपुर |

विश्वनाथ पहलवान समाज सेवा समिति, अरमापुर के तत्वावधान में  एक भव्य राज्य स्तरीय दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि  विधायक श्री अमिताभ बाजपेई एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री विजय कपूर जी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सतीश निगम एवं श्री सम्राट यादव जी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की और पहलवानी जैसे पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

दंगल में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। दंगल की सबसे बड़ी और आकर्षक कुश्ती 11,000 रुपये के इनाम की रही, जो लखनऊ के पहलवान सर्वेश और हरियाणा के पहलवान श्याम जी के मध्य हुई। कांटे के मुकाबले में लखनऊ के पहलवान सर्वेश ने हरियाणा के पहलवान श्याम को पराजित कर खिताब और इनाम अपने नाम किया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से विजेता का स्वागत किया।

इस दंगल की खास बात यह रही कि इसमें कई उदीयमान महिला पहलवानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसने महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में दंगल के संयोजक श्री उमाशंकर यादव जी ने सभी अतिथियों, पहलवानों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया, दंगल में मुख्य रूप से, विनोद तिवारी, रविंद्र यादव, राजेश यादव, सहाब दीन यादव, के साथ हजारों दर्शक मौजूद रहे।।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh