सनातन सेवा सत्संग, सनातन मंदिर चेतना सोसायटी, सनातन वैदिक रामराज परिषद् एवं शंकराचार्य स्वागत समिति आदि संस्थाओं ने उत्तर प्रदेश सरकार से बाबा नीम करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश को टैक्स फ्री करने की मांग की है।
इसके लिए संस्था के प्रतिनिधियों ने अजय कुमार मिश्र अध्यक्ष सनातन वैदिक रामराज परिषद् के नेतृत्व में कानपुर जिलाधिकारी के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र मा0 मुख्यमंत्री महोदय को भेजा है।
जिलाधिकारी कानपुर के प्रतिनिधि के रूप में जिला प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रिचा सिंह ने प्रार्थना पत्र स्वीकार किया।
अजय कुमार मिश्र ने बताया कि वर्तमान समय में जब खलनायक को ही नायक बनाकर फिल्में आ रही है और समाज पथभ्रष्ट हो रहा है ऐसे में इस फिल्म का बड़े ही साधारण तरह से बनना और हिट हो जाना अपने आप में एक चमत्कार हैं।
हनुमान अंश फिल्म समाज को सही संदेश देने वाली बहुत अच्छी फिल्म है सब लोग इस फिल्म को देख सकें इसके लिए सरकार को इसे टैक्स फ्री करना चाहिए।
कुलदीप तिवारी, शैलेन्द्र द्विवेदी, नरेशचंद्र त्रिपाठी, स्वतंत्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे।


















