‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ एवं धारा 17(5) के महत्वपूर्ण प्रावधानों रहा विषय
कानपुर। कानपुर जीएसटी सीए एसोसिएशन द्वारा गेंजेस क्लब में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून के सबसे महत्वपूर्ण पहलू ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC)’ पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध सीए वैभव जाजू थे।
संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सीए अतुल मेहरोत्रा ने बताया कि यदि कोई विक्रेता टैक्स वसूलने के बाद उसे सरकार के पास जमा नहीं करता, तो क्रेता को आईटीसी का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, भविष्य में विक्रेता द्वारा टैक्स जमा करने पर क्रेता उस आईटीसी का हकदार हो जाएगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए शिशिर शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जीएसटी कानून का पालन करना हम सभी का कर्तव्य है
कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव सीए शैलेश शर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सीए राजेश कनोडिया द्वारा दिया गया।
इस ज्ञानवर्धक संगोष्ठी में मुख्य रूप से सीए दीप मिश्रा, सीए राजीव गुप्ता, सीए राहुल चंद्रा, सीए एस. के. अवस्थी, सीए आकाश गुप्ता, सीए शुभम ओमर, सीए आनंद गुप्ता, सीए जगदीश जायसवाल, सीए संजय अग्रवाल, सीए सूर्यांश अग्रवाल, सीए शरद सिंघल सहित शहर के कई वरिष्ठ सीए और एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















