कानपुर ब्रेकिंग
*एडीसीपी दक्षिण ऑपरेशन सुमित रामटेके की अगुवाई में किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित शिवधाम अपार्टमेंट में JV ग्रुप प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक मौके से 2.60 लाख रुपये की नकदी, तीन ताश की गड्डियां और 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए लोगों में विजय गुप्ता निवासी साकेत नगर, हिमांशु पटेल निवासी आवास विकास नौबस्ता, दीपक शुक्ला निवासी श्याम नगर, कुलदीप गुप्ता, चंद्रेश पाल, पुष्पराज उपाध्याय निवासी जरीब चौकी तथा गौरव विश्वकर्मा बताए गए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके से बरामद नकदी और अन्य सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि शिवधाम अपार्टमेंट में जुआ खेले जाने की सूचना मुखबिर खास से पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां सात लोग कथित तौर पर जुआ खेलते मिले। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने सभी को पकड़ लिया।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि अपार्टमेंट में जुआ खेलने का सिलसिला कब से चल रहा था तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक या निजी स्थानों पर अवैध रूप से जुआ खेलने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।


















