Advertisement

कानपुर में ‘यू.पी. टेक्स-2026’ के कर्टन रेज़र/रोड शो का आयोजन, औद्योगिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर

 

कानपुर

हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से आगामी 8 एवं 9 सितंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में आयोजित होने वाले ‘यू.पी. टेक्स-2026’ को लेकर बुधवार को कानपुर के होटल लैंडमार्क में कर्टन रेज़र/रोड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य ‘यू.पी. टेक्स-2026’ के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ प्रदेश के वस्त्र एवं हथकरघा उद्योग से जुड़े उद्यमियों, निवेशकों और औद्योगिक संस्थानों की सहभागिता बढ़ाना रहा। इस दौरान आयोजन की रूपरेखा, प्रदेश में वस्त्र उद्योग की संभावनाओं तथा औद्योगिक विकास को लेकर जानकारी साझा की गई।

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के क्षेत्र में रोजगार और निवेश का अपार लाभ मिलेगा ‘यू.पी. टेक्स-2026’ प्रदेश के वस्त्र उद्योग को नई पहचान देने और उद्यमियों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के अधिकारी, उद्यमी, उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी औद्योगिक इकाइयों एवं संबंधित हितधारकों से लखनऊ में आयोजित होने वाले ‘यू.पी. टेक्स-2026’ में सहभागिता करने की अपील की है।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh