Advertisement

15 साल से फरार इनामी जालसाज पिता पुत्र गिरफ्तार

 

कमिश्नरेट कानपुर नगर की दक्षिण ज़ोन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 वर्षों से फरार चल रहे ₹25,000 और 50000 के इनामी जालसाज संजय अग्रवाल उर्फ संजीव राज गोयल (62) को उसके बेटे राहुल अग्रवाल (38) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को थाना नानाखेड़ा, जिला उज्जैन (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार कर कानपुर लाया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) और अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) के निर्देशन में थाना बर्रा पुलिस टीम ने 1 सितंबर 2026 को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और तकनीकी सर्विलांस की मदद से यह सफलता हासिल की। संजय अग्रवाल पर वर्ष 2011 से दर्ज जालसाजी के मुकदमे में ₹25,000 का इनाम घोषित था।

ऐसे करते थे करोड़ों की ठगी

पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी रोड क्रॉस नोटिस के नाम से एजेंसी बनाकर बैंक ग्राहकों को झांसा देते थे। गिरोह लोगों से कहता था कि उन्हें बैंकों से तीन लाख रुपये तक का लोन दिलाया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों से चेक और बैंक ड्राफ्ट लिए जाते थे, जिन्हें अपने बैंक खातों में जमा कर रकम हड़प ली जाती थी। पैसे मिलने के बाद न तो लोन मिलता था और न ही रकम वापस की जाती थी।

24 मुकदमे दर्ज, लंबा आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय अग्रवाल के खिलाफ कानपुर नगर के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचना से जुड़े 24 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh