मनोज इंटरनेशनल होटल कृष्णापुरम जीटी रोड कानपुर में PDA एवं समाजवादी व्यापार सभा का मंडलीय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात ,औरैया, इटावा ,कन्नौज आदि के रेडी पटरी एवं छोटे व्यापारी गण एवं अन्य दुकानदार व्यापारी ने उपस्थिति दर्ज की सम्मेलन में आए व्यापारियों ने अपने उत्पीड़न तथा जीएसटी एवं अन्य सरकारी विभागों द्वारा हो रहे उत्पीड़न के विषय में अपनी समस्याओं को बताया वर्तमान सरकार द्वारा बड़े घरानों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं तथा उनका कर्ज माफ करने पर चर्चा हुई, जिस कारण किसान, छोटे व्यापारियों के कर्ज देने को अधिक कठिन किया जा रहा है। बढ़ती महंगाई से व्यापारी अपना एवं परिवार का खर्च निकालने में असमर्थ है। समाजवादी सरकार बनने पर अपनी नीतियों को व्यापारियों सहित घर-घर पहुंचने जाने पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया।
सम्मेलन में कार्यक्रम संयोजक हरदीप सिंह राखरा एवं प्रदेश सचिव सुरेश चंद्र मिश्रा ,प्रदेश सचिव ऋषि राज अग्रवाल, प्रदेश सचिव विनय कोरी, सुनील गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, काले खान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, साकिब कुरैशी प्रदेश कार्यकारिणीसदस्य आदि ने सभी आए हुए व्यापारियों का धन्यवाद किया।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से मनीष जगन अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार सभा प्रदीप जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा दिलीप सिंह यादव, शशांक यादव पूर्व एमएलसी लखीमपुर डॉक्टर अजय चौरसिया अपर्णा जैन, फतेह बहादुर गिल,नंदलाल जयसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
PDA एवं समाजवादी व्यापार सभा का मंडलीय सम्मेलन आयोजित


















