भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिला वरिष्ठ महामंत्री गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री अर्जित गुप्ता अज्जू व उदय भान सिंह पटेल , जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में नौबस्ता गल्ला मंडी में कल 10 दुकानों में हुई चोरी व चोरी के प्रयास के विरोध में मंडी का कारोबार बंद करके व्यापारियों ने मंडी के गेट बंद करके धरना प्रदर्शन किया |
धरना प्रदर्शन के दौरान मंडी सचिव व पुलिस के साथ हुई वार्ता में तय हुआ कि चोरी की घटनाओं के खुलासा जल्द किया जाएगा |
मंडी समिति के सचिव विजिन बलियान ने कहा कि मंडी के अंदर सुरक्षा बढ़ाने को लेकर 12 की बजाय 15 सुरक्षा गार्ड किए जाएंगे और डीसीपी साउथ को पत्र लिखकर पुलिस की तरफ से भी रात में गश्त बढ़ाने की मांग करेंगे |
नोबस्ता गल्ला मंडी के आक्रोशित व्यापारी मंडी का कारोबार बंद कर के गेट पर पहुंच गए हो और गेट बंद कर वहीं पर तखत डालकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस प्रशासन व मंडी प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे |
लगभग 3 घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के उपरांत मंडी सचिव विजिन बलियान व पुलिस द्वारा आश्वासन मिलने के उपरांत धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ |
धरना प्रदर्शन के दौरान भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि परसों रात में मंडी के अंदर थाना हनुमंत विहार होने व मंडी समी की तरफ से भी 12 सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद नौबस्ता गल्ला मंडी में कुछ दुकानों में चोरियां और कुछ दुकानों में चोरियों के प्रयास की जानकारी कल आई थी लेकिन और आज कुछ और व्यापारी जो कल नहीं आए थे वह आज जब अपनी दुकान में आए तो उन्होंने देखा उनके यहां भी छत तोड़ने का प्रयास किया गया था।इस तरह कुल दस दुकानों में चोरी या चोरी का प्रयास हुआ है।इसके पूर्व भी कई बार नौबस्ता गल्ला मंडी में चोरी या चोरी के प्रयास हो चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ है और न ही कोई अपराधी पकड़े गए अगर अगर इन चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा|
इस दौरान *भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला वरिष्ठ महामंत्री गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री अर्जित गुप्ता अज्जू व उदयभान सिंह पटेल ने कहा कि मंडी की नए नियम कानूनों वाहन टैगिंग व अन्य नियमों की वजह से हमारा व्यापार पहले से ही प्रभावित है और इस तरह की चोरी की घटनाओं की बढ़ोतरी से
हम व्यापार बंद करने को मजबूर हो जाएंगे और अगर इन घटनाओं का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो गल्ला मंडी अनिश्चितकालीन बंद करने के लिए मजबूर होंगे|
मंडी गेट पर धरना प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के दक्षिण युवा अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ,शिव परिहार ,पंकज तोमर, रजत गुप्ता ,आनंद मिश्रा, अनीस शुक्ला , संदीप तिवारी, अजय गुप्ता सोनी, श्यामजी गुप्ता, महेंद्र गुप्ता,आनंद गुप्ता, पंकज पांडेय, विनोद गुप्ता ,दीपक गुप्ता अनिल दीक्षित , अंकित गुप्ता, महेश गुप्ता ,हरिकिशन गुप्ता , संजय राठौर , राजू गुप्ता आदि थे |
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















