आज अधिवक्तागण न्यायालयो और न्याय भवन की समस्याओं को दूर किए जाने की मांग को लेकर जिला जज से मिले ।
पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने जिला जज अनमोल पाल को न्यायालयो तथा न्यायालय परिसर की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया गया कि अदालतों में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए समुचित कुर्सियां तक नहीं है कई जगह टूटी फूटी पड़ी है अदालतों के बाहर वादकारियों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होने से वादकारियों को खड़ा रहना पड़ता है।लिफ्टे अक्सर बंद हो जाती हैं और ज्यादातर पंखे खराब रहते हैं।
अदालतों के क्षेत्राधिकार अक्सर बदले जाने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को गंभीर समस्याएं हो रही है। कुछ अदालतों के कार्यालय काफी दूर सड़क उस पार हैं। समय से सुनवाई और निर्धारित समय में आदेश नहीं हो रहे है अदालतों से पत्रावलियों तक गायब हो रही है
नकल विभाग की स्थिति भी अत्यधिक गंभीर है नकल के लिए अधिवक्ताओं को स्वयं पैरवी करनी पड़ रही है
न्याय भवन में विशेषतः स्लोप में जानवरो की गन्दगी पड़ी रहती है। शौचालयों की स्थिति भी अच्छी नहीं है प्रतिदिन विधिवत साफ सफाई नहीं होती है। फिनायल और कुनैन की गोलियां का इस्तेमाल न होने से बीमारियों का खतरा है वर्षों की मांग के बाद भी पुराने देहात न्यायालय परिसर जहां कमर्शियल कोर्ट सहित काफी अदालतें है वहां पीने का पानी और शौचालय का न होना चिंता का विषय है। जब कि पानी और शौचालय मूलभूत अधिकारों में है
कई अदालतों में बड़ी बड़ी मेजें पड़ी है जिससे जगह की काफी कमी हो जाती है न्याय भवन के पीछे की सीढ़ियां टूटी है जिनसे गिरने का खतरा है शीघ्र सभी समस्याओं का निदान कराया जाए।
जिला जज अनमोल पाल ने प्रतिवेदन पत्र प्राप्त कर समस्याओं के शीघ्र निदान का आश्वाशन दिया ।
प्रमुख रूप से शरद मिश्रा संजीव कपूर अखिल मिश्रा शिवम गंगवार शाजिद खान मुनींद्र यादव अशोक कुमार शाहिद जमाल वीर जोशी आदि रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















