Advertisement

दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन में ‘रोबोफेस्ट-2026’ का आयोजन, छात्रों ने दिखाए एआई रोबोट मॉडल

 

कानपुर। दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन, गुजैनी में बुधवार दोपहर 12 बजे स्नेहमित्र फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘रोबोफेस्ट-2026’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी कानपुर रेंज यमुना प्रसाद रहे। विद्यालय के संस्थापक के.ए. दुबे पद्मेश जी ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि स्नेह मित्र फाउंडेशन के उप निदेशक ब्रह्म मूर्ती का स्वागत प्रधानाचार्या ज्योत्स्ना मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि ने वैदिक परंपरानुसार दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
फेस्ट में कक्षा 1-2 के छात्रों ने रोबो ड्राइंग, कक्षा 3-4 ने 3डी रोबोट मॉडल बिल्डिंग, कक्षा 5-7 ने रोबो रेस तथा कक्षा 8-10 ने एआई तकनीक से रोबो रेस और रोबो फुटबॉल का प्रदर्शन किया। विजेता छात्रों को मेडल, ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर संस्थापक के.ए. दुबे पद्मेश, सचिव सिद्धार्थ दुबे, निदेशिका एकता दुबे, अपर्णा दुबे, प्रधानाचार्या ज्योत्स्ना मिश्रा, समाजसेवी विनोद मिश्रा सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh