कानपुर: आगामी 12 सितंबर 2026, शनिवार को कानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। दीवानी न्यायालय परिसर के साथ जिले की सभी तहसीलों में एक साथ लोक अदालत लगेगी।
प्रशासन, पुलिस, बिजली विभाग और बैंकों के साथ समन्वय बैठक
लोक अदालत की नोडल अधिकारी एवं एडीजे-11 रश्मि सिंह ने बताया कि संबंधित विभागों के मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
पिछली लोक अदालत में 2 लाख से अधिक मामलों का हुआ था निस्तारण
इस बार पिछला रिकॉर्ड पार करने और अधिक से अधिक लोगों को राहत देने का लक्ष्य
बैंक रिकवरी और चेक बाउंस, पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा (MACT), ट्रैफिक चालान और शमनीय आपराधिक मामलों का आपसी सहमति से होगा निस्तारण।
लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा किया जाता है, जिससे समय और धन की बचत के साथ विवाद का स्थायी समाधान संभव होता है।


















