काकादेव स्थित बाबा पिपरेश्वर शिव धाम मंदिर में महामंडलेश्वर गोल्डन गिरी महाराज के द्वारा 651 लड्डू गोपाल एवं भागवत गीता का वितरण भक्तों को किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर गोल्डन गिरी महाराज ने कहा कि इस वितरण के माध्यम से समाज को संदेश भी दिया गया कि जो भक्त लड्डू गोपाल लड्डू गोपाल जी की सेवा करेगा उसके घर में सुख और समृद्धि आएगी साथ ही कहा कि अपने परिवार में वह मांस मदिरा का सेवन नहीं करेगा। इस कार्यक्रम में अयोध्या धाम से पधारे जगतगुरु करपात्री जी महाराज, पनकी महंत महामंडलेश्वर कृष्ण दास जी महाराज, महाबलेश्वर गणेशानंद जी, कुमार उदय सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















