Advertisement

योगी आदित्यनाथ से मिले राजीव मिश्रा, 2027 में पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थन का भरोसा

 

लखनऊ। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में सर्व प्रांतीय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कानपुर नगर से वर्ष 2019 में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे राजीव मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की।

भाजपा नेता राजीव मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सनातन और हिंदू हितों का चिंतक बताते हुए वर्ष 2027 में उन्हें पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को सर्व समाज का समर्थन दिलाने के साथ ही ब्राह्मण समाज से भी अधिकाधिक मत दिलाने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए संगठन स्तर पर कार्य करने और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने की बात कही।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh