Advertisement

लाल बंगला में जन्माष्टमी महोत्सव

कृष्णा जन्माष्टमी का समारोह भव्यता के साथ मनाया गया। जगह जगह सुन्दर झांकी सजाई गई। जिला कांग्रेस ग्रामीण कमेटी के अध्यक्ष संदीप शुक्ला,शिशु शुक्ला व अंकित कनौजिया के नेतृत्व में लाल बंगला बाजार में कृष्ण लीला का खूबसूरत मंचन किया। शंकर जी की विशाल मूर्ति आकषर्ण का केंद्र बिन्दु रही। कानपुर बुन्देलखण्ड के अध्यक्ष विनोद गुप्ता के नेतृत्व में 25 सालों से भव्य जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिरकत कर आये अतिथियों, व्यापारियों व समाज सेवी को स्मृति चिह्न व रुपटट पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया। चन्द नगर में विनोद गुप्ता ने भव्य शिव तांडव, राधा कृष्ण का मनमोहक नृत्य, जगन्नाथ पुरी की झांकी आकर्षक का केंद्र बिन्दु रही।सतीश महाना ने कहा कि 25 सालों से विनोद गुप्ता ने जन्माष्टमी महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाते आ रहे हैं, कानपुर नगर में एक अलग पहचान बना लिया। इसमें पूरे जिले से हजारों लोग आते हैं। अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि हरजिंदर नगर से जगईपुरवा चौराहे तक लगभग 2 किलोमीटर मे भव्य सजावट की जाती है। जगह जगह सुन्दर सुन्दर झांकी सजाई जाती है। हर समुदाये के हजारों लोग आकर्षण झांकियों का आनन्द लेते हैं। लाल बंगला उधोग व्यापार मंडल के बलवीर सिंह,विजय तिवारी, दिलीप कुमार आदि व्यापारियों ने एन टू रोड़ चौराहे पर सभी लोगों का स्वागत व अभिनन्दन किया। इस समारोह में मुख्य रूप से सतीश महाना, राकेश तिवारी, नन्दू शुक्ला, लालू पाल, राजू जायसवाल, आदित्य , सुमित बघावन, सोनू बाबा आदि लोग मौजूद रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh