Advertisement

105 साल पुराने वीएसएसडी कॉलेज में एलुमनाई एसोसिएशन की पहली बैठक संपन्न

कानपुर में नवाबगंज स्थित 105 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित वीएसएसडी कॉलेज के गौरवशाली इतिहास को भविष्य से जोड़ने के लिए गठित वीएसएसडी कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन की प्रथम बैठक प्रार्थना कक्ष हॉल में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी ने की। उन्होंने कहा कि वीएसएसडी कॉलेज केवल शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि कानपुर की शैक्षणिक विरासत का केन्द्र है। यहां से निकले हजारों छात्र आज प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, कानून और राजनीति में देश सेवा कर रहे हैं। पूर्व छात्रों की सामूहिक शक्ति को कॉलेज की प्रगति से जोड़ना ही एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य है।

कॉलेज सचिव एवं बीजेपी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीए नीतू सिंह ने कहा कि पूर्व छात्र कॉलेज की सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनका अनुभव वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। प्राचार्य डॉ. नीरू टंडन और कार्यक्रम समन्वयक श्याम बाबू गुप्त ने आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।

बैठक में निर्णय लिया गया कि देश-विदेश के अधिक से अधिक पूर्व छात्रों को जोड़ा जाएगा, मेंटरशिप, करियर गाइडेंस, इंटर्नशिप, रोजगार और उद्योग जुड़ाव के अवसर बढ़ाए जाएंगे तथा सफल पूर्व छात्रों के विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh