Advertisement

13 सितंबर को मर्चेंट चैंबर हॉल में होगा व्यापारियों का प्रादेशिक महासम्मेलन

कानपुर। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की कानपुर जिला इकाई की तैयारी बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय दूधवाला बंगला, सिविल लाइंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला अध्यक्ष जे.पी. यादव ने किया।
बैठक में 13 सितंबर 2026, रविवार सुबह 10 बजे मर्चेंट चैंबर हॉल, सिविल लाइंस में होने वाले प्रादेशिक महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई। डॉ. शुक्ला ने कहा कि महासम्मेलन में पूरे प्रदेश के व्यापारी अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से उठाएंगे। व्यापारियों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश भर में व्यापारियों की सुरक्षा बड़ा मुद्दा है।
उन्होंने काकादेव में व्यापारी की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। न्याय न मिलने पर पूरे प्रदेश के व्यापारी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
बैठक में मधु सिंह, आभा पटेल, कीर्ति अग्निहोत्री, अनिल शुक्ला, रजत सिंह गौड़, हकीम खान, प्रांजल शुक्ला, शैलेंद्र मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, विनोद पांडे, ओमप्रकाश, चेतन गुप्ता, कुलदीप तिवारी, राहुल पाल, महेश सिंह, बिनु गुप्ता, प्रेम पांडे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh